HOW | Learn English Grammar a to z

HOW

HOW(INTERROGATIVE ADVERB)
(1) यहाँ हम HOW का प्रयोग विधि के अर्थ में करते है अर्थात जब हम किसी क्रिया के लिए विधि की चर्चा करते है तो HOW का प्रयोग SENTENCE में सबसे पहले किया जाता है जहाँ इसका अर्थ होता है:- कैसे।यहाँ हम इसकी संरचना निम्नलिखित पाते है।
STR:- HOW+H.V+SUBJECT+O.W
STR:- HOW+BE+SUBJECT+O.W
जैसे:- HOW DID YOU ARCHIVE THIS SUCCESS?
जैसे:- आप यह सफलता कैसे हासिल किए।
जैसे:- वह कैसे ईमानदार बन सकते है जबकि उनके परिवार में कोई भी कभी ईमानदारी से नही जिया है।
जैसे:- वह कैसे यहाँ पहुँच गए इतनी आसानी से

(2) HOW का प्रयोग हम वहाँ भी करते है जब किसी से हम कोई हाल समाचार पुछते है।यधपि यहाँ भी HOW का हिंदी अर्थ कैसे या कैसा ही होता है।यहाँ हम SENTENCE की शुरुआत HOW से करते है और फिर VERB BE तथा SUBJECT इत्यादि के बाद अन्य शब्दों को भी रखा जा सकता है आवश्यक्तानुसार।
STR:- HOW+BE+SUBJECT+O.W
जैसे:- HOW ARE YOU NOW?
अभी आप कैसे है?
जैसे:- उनके पीठ का दर्द कैसा है?
जैसे:- आपका रोगी उस समय कैसा था जब आप अस्पताल से आ रहे थे।
जैसे:- वे लोग अभी कैसे होंगे।

(3)HOW का प्रयोग हम ADJECTIVE अथवा ADVERB के ठीक पहले भी करते है ,यह दर्शाने के लिए कि SUBJECT किसी गुण को कितनी मात्रा में रखता है।ऐसे में HOW का हिंदी अर्थ होगा:- कितना या कितनी।
STR:- HOW+ADJECTIVE/ADVERB+H. V+SUBJECT+VERB+O.W
STR:- HOW+ADJECTIVE+BE+SUBJECT+O.W
जैसे:- HOW QUICKLY CAN YOU SOLVE THIS PROBLEM?
कितनी तेजी से आप इस समस्या का समाधान कर सकते है?
जैसे:- वह जगह यहाँ से कितना दुर होना चाहिए?
जैसे:- तुम कितनी बहादुरी से इस परिस्थिति का सामना कर सकते हो?
जैसे:- यह चीज कितना महत्वपूर्ण होगा?
जैसे:- आप कितनी तेजी से इन वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को हल करेंगे?
जैसे:- यह खम्भा कितना ऊँचा होना चाहिए?

(4) HOW का प्रयोग हम INTERROGATIVE SENTENCE में किसी गुण की मात्रा पुछने के संदर्भ में किए है,लेकिन यही बात हम विस्मयादि बोधक वाक्य में भी डाल सकते है जब वाक्य संरचना लगभग ऐसी होगी।वैसे कुछ भिन्नता जरूर देखने को मिलेगी,क्यों कि हम HOW के तुरंत बाद ADJECTIVE या ADVERB का प्रयोग करते है,लेकिन उसके तुरन्त बाद सहायक क्रिया का प्रयोग ना कर SUBJECT को रखते है और फिर यदि सहायक क्रिया या मुख्य क्रिया की बात आए तो हम उसे SUBJECT के बाद रखेंगे।यहाँ विस्मयादि बोधक वाक्य में किसी गुण इत्यादि पर कुछ भावनाएँ व्यक्त की जाती है जो आशचर्य,ख़ुशी,नाराजगी,निराशा इत्यादि के सुचक होते है।यहाँ गुण की अधिकता पर ऐसी बातें व्यक्त की जाती है।वैसे यहाँ भी HOW का हिंदी अर्थ कितना या कितनी ही होता है।
STR:- HOW+ADJECTIVE/ADVERB+SUBJECT+VERB+O.W
जैसे:- HOW SLOWLY YOU WORK!
कितना धीरे धीरे तुम काम करते हो!
जैसे:- HOW TALL THAT WOMAN WAS!
कितनी लम्बी वो महिला थी!
जैसे:- कितना भद्दा वह भवन था!
जैसे:- कितने आराम से तुम यहाँ बैठे हो!
जैसे:- कितना तेज वह लड़का है!
जैसे:- कितनी बहादुरी से वह इस परिस्थिति का सामना की!
जैसे:- कितनी मेहनत से वह यह चित्र बनाई थी!

(5) हम फिर एक बार HOW के जरिए विस्मयादि बोधक वाक्य को लाएँगे जहाँ परिवर्तन के तौर पर हम HOW के बाद ADJECTIVE का प्रयोग करेंगे और फिर A या AN को रखकर एक NOUN का प्रयोग करेंगे और फिर SUBJECT, VERB इत्यादि को रखा जाएगा। यदि NOUN UNCOUNTABLE हो या फिर PLURAL तो हम A या AN का प्रयोग नही करेंगे।WHAT के अंतर्गत भी  यह संरचना आई है।अंतर इस बात की है दोनों के बीच की WHAT के संदर्भ में हम ADJECTIVE के पहले A या AN को रखते है और HOW के साथ यह ADJECTIVE के बाद आता है।
STR:- HOW+ADJECTIVE+A/AN+NOUN+SUBJECT+VERB+O.W
जैसे:- HOW GOOD AN IDEA YOU GAVE?
कितना अच्छा विचार आपने दिया!
जैसे:- कितना गलत कदम वह उठाया है!
जैसे:- कितनी अजीब बात यह है!
जैसे:- कितना खुबसूरत ईमारत वो था!
जैसे:- कितने गैर जिम्मेदार लोग ये नेता होते है!

SHARE

Toufique Hasan

Hi.I am toufique and I am admin of this blog.

  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment