TENSE | Learn English Grammar a to z

TENSE

TENSE तीन प्रकार के होते है।
PRESENT TENSE
PAST TENSE
FUTURE TENSE

हर TENSE के चार चार स्वरूप होते है जो  इस प्रकार है :-
PRESENT TENSE:->इसके चार स्वरूप निम्नलिखित है:-
  1. PRESENT INDEFINITE 
  2. PRESENT CONTINUOUS 
  3. PRESENT PERFECT 
  4. PRESENT PERFECT CONTINUOUS 

(1)PRESENT INDEFINITE TENSE   

(AFFIRMATIVE SENTENCE)

पहचान :->यहाँ हिंदी क्रिया के अंत में ता है,ती है इत्यादि आता है जिससे यह पता चलता है की काम प्रतिदिन होता है या आदतन होता है या प्राकृतिक तौर पर होता है या नियमित रूप से होता है | 

जैसे:- BIRDS FLY IN THE AIR. 

चिड़िया हवा में उड़ती है | 

जैसे:- YOU COME FROM VILLAGE DAILY. 

तुम रोज गाँव से आते हो| 

बनाने का नियम :->जब SUBJECT के रूप में I,WE,YOU,THEYतथा अन्य THIRD PERSON PLURAL NUMBER आए तो ऐसे SUBJECT के बाद हम क्रिया का मूल स्वरूप रखते है और फिर OBJECT इत्यादि को रखा जाता है,लेकिन जब SUBJECT के रूप में HE,SHE,IT तथा अन्य THIRD NUMBER आए तो ऐसे SUBJECT के बाद हम VERB का मुल रूप तो रखते है लेकिन उसके साथ S/ES भी जोड़ देते है और फिर अंत में OBJECT को रखते है| 

NOTE:-> I तथा WE को हम FIRST PERSON PRONOUNS मानते है,जहाँ I FIRST PERSON SINGULAR NUMBER होता है| WE FIRST PERSON PLURAL NUMBER होता है| YOU SECOND PERSON कहलाता है जो SINGULAR/PLURAL या दोनों में एक सा होता है और HE,SHE,IT को हम THIRD PERSON SINGULAR NUMBER मानते है जबकि THEY THIRD PERSON PLURAL NUMBER होता है| 

STR:->SUBJECT+V1(S/ES)+OBJECT

जैसे:- वह तुम्हे जानते है| 

जैसे:- मै हिसाब बनाता हुँ| 

जैसे:- वह रोज विद्यालय जाती है| 

जैसे:- कुत्ते रात में भोंकते है| 

जैसे:- रजनी कॉलेज में पढ़ती है| 
(NEGATIVE SENTENCE)
यहाँ हम I,WE YOU,THEY इत्यादि के बाद DO NOT का प्रयोग करते है सहायक क्रिया के रूप में | जबकि HE,SHE,IT तथा अन्य THIRD PERSON SINGULAR NUMBER के साथ DOES NOT का प्रयोग किया जाता है और फिर इसके बाद V1 तथा OBJECT इत्यादि को रखते है| यहाँ VERB के साथ S/ES का प्रयोग कभी नहीं करते है | 
STR:-> SUBJECT+DO NOT/DOES NOT+V1+OBJECT
जैसे:- HE DOES NOT INVITE US. 
वह हमे आमंत्रित नहीं करते है| 
जैसे:- I DO NOT LIKE HIM. 
मै उन्हें पसंद नहीं करता हुँ| 
जैसे:- हमलोग उनसे बात नहीं करते है| 
जैसे:- रेखा यहाँ नहीं आती है | 
जैसे:- वह झूठ नहीं बोलते है| 
जैसे:- बच्चे शोर नहीं मचाते है| 
(INTERROGATIVE SENTENCE)
यदि हिंदी वाक्य की शुरुआत क्या  से हो तो सबसे पहले हम ENGLISH में SUBJECT के अनुसार DO/DOES का प्रयोग करते है और फिर SUBJECT को रखकर V1 का प्रयोग करते है और फिर अंत में OBJECT को रखते है| यहाँ भी V1 के साथ S/ES का प्रयोग कभी नहीं करते है| 
STR:-> DO/DOES+SUBJECT+V1+OBJECT
जैसे:- DO YOU PLAY CRICKET?
क्या तुम क्रिकेट खेलते हो ?
NOTE:- यदि INTERROGATIVE के साथ भी NEGATIVE भी हो तो हम NOT का प्रयोग करते है| 
जैसे:- क्या वह झूठ बोलता है ?
जैसे:- क्या तुम संगीत पसंद नहीं करते हो?
जैसे:-क्या वह रोज यहाँ आते है ?
जैसे:- क्या वे लोग तुम्हे मदद करते है ?
(WH-QUESTION)
यदि वाक्य के बीच में प्रश्नवाचक शब्द जैसे:- कब,क्यों,कहाँ इत्यादि आए तो सबसे पहले हम ENGLISH में इन्हें आगे इन्ही शब्दों को रखते है और फिर SUBJECT के अनुसार SUBJECT को रखते है और फिर V1 तथा OBJECT इत्यादि को रखा जाता है| 
STR:- INTERROGATIVE WORD+DO/DOES+SUBJECT+V1+OBJECT+?
जैसे:- HOW DO YOU LIVE THERE?
तुम कैसे वहाँ रहते हो ?
जैसे:- वह कहा रोज जाती है ?
जैसे:- आप क्यों उनसे मुलाकात नहीं करते है ?
जैसे:- बच्चे कब सुबह जगते है ?
जैसे:- वह सच क्यों नहीं बोलते है ?    

(2)PRESENT CONTINUOUS TENSE 
(AFFIRMATIVE SENTENCE)
पहचान :- यहाँ हिंदी क्रिया के अंत में रहा है,रही है इत्यादि आता है जिससे यह पता चलता है कि काम जारी है वर्तमान समय में |
जैसे:- CHILDREN ARE READING.
बच्चे पढ़ रहे है |
बनाने का नियम :- जब SUBJECT के रूप में I का प्रयोग हो तो हम इसके बाद सहायक क्रिया के रूप में AM का प्रयोग करते है जबकि WE,THEY,YOU तथा अन्य THIRD PERSON PLURAL NUMBER के साथ ARE का प्रयोग किया जाता है और HE,SHE,IT तथा अन्य THIRD PERSON SINGULAR NUMBER के साथ IS का प्रयोग करते है | इसके बाद V+ING तथा OBJECT इत्यादि को रखते है |
STR:- SUBJECT+IS/ARE/AM+V+ING+OBJECT
जैसे:- GOPI IS REPAIRING THE RADIO.
गोपी रेडिओ मरम्मत करा रहा है |
जैसे:- वह आप से बात कर रहे है |
जैसे:- हमलोग पतंग उड़ा रहे है |
जैसे:- वह कविता याद कर रही है |
जैसे:- पंकज गाय चरा रहा है |
(NEGATIVE SENTENCE)
यहाँ हम NOT का प्रयोग V+ING के पहले करते है बाकि सारा नियम एक सा है | 
STR:- SUBJECT+IS/AM/ARE+NOT+V+ING+OBJECT
जैसे:- HE IS NOT WRITING THIS MATTER. 
वह इस बात को नहीं लिख रहे है | 
जैसे:- वह अभी घर से नहीं आ रहे है | 
जैसे:- तुम पिता जी से पैसे नहीं मॉँग रहे हो | 
जैसे:- वह तुम्हे नहीं पढ़ा रहे है | 
जैसे:- हम लोग आपस में बात नहीं कर रहे है |   
जैसे:- वह पैदल नहीं आ रहे है | 
(INTERROGATIVE SENTENCE) 
जब हिंदी वाक्य क्या से शुरू हो तो हम SUBJECT के अनुसार सबसे पहले IS/AM/ARE का प्रयोग करते है और फिर SUBJECT को रखकर V+ING तथा OBJECT इत्यादि को रखते है| 
 STR:- IS/ARE/AM+SUBJECT+V+ING+OBJECT ?
जैसे:- क्या तुम बाजार जा रहे हो ?
ARE YOU GOING TO MARKET ?
जैसे:- क्या अशोक तुम से नहीं बोल रहा है ?
जैसे:- क्या लड़के फुटबाल खेल रहे है ?
जैसे:- क्या तुम उन्हें यहाँ बुला रहे हो ?
जैसे:- क्या वह फर्श साफ कर रहे है ?
NOTE:- जब हिंदी के बीच में INTERROGATIVE WORDS जैसे:- कब,क्यों,कहाँ इत्यादि आए तो हम ENGLISH में सबसे पहले इन्ही शब्दों को रखते हैऔर फिर उसके बाद SUBJECT के अनुसार IS/ARE AM का प्रयोग कर SUBJECT तथा V+ING एवं OBJECT को रखते है | 
STR:- INTERROGATIVE WORD+IS/ARE/AM+SUBJECT+V+ING+OBJECT?
जैसे:- वह क्या कर रहे है ?
WHAT IS HE DOING?
जैसे:- तुम कैसे वहाँ जा रहे हो ?
जैसे:-वह सच क्यों नहीं बोल रहे है ?
जैसे:- आप क्यों उनसे तर्क कर रहे है ?
जैसे:- वह अभी क्या पढ़ रही है ?

(3)PRESENT PERFECT TENSE 
(AFFIRMATIVE SENTENCE)
पहचान :->यहाँ हिंदी क्रिया के अंत में चूका है,चुकी है,या है,यी है इत्यादि आता है जिससे यह पता चलता है काम समाप्त हो चुका है | 
जैसे:- वह नाश्ता कर चुका है | 
HE HAS TAKEN BREAK FAST.
बनाने का नियम :->जब SUBJECT के रूप में I,WE ,YOU,THEY  तथा अन्य THIRD PERSON PLURAL NUMBER आए तो ऐसे SUBJECT के बाद सहायक क्रिया के रूप में HAVE का प्रयोग करते है ,जबकि HE/SHE तथा अन्य THIRD PERSON SINGULAR NUMBER के साथ HAS आता है| इसके बाद हम V3 तथा अन्य शब्दों को रखते है | 
STR:- SUBJECT+HAS/HAVE+V3+OBJECT
जैसे:- तुम उनसे मिल चुके हो | 
जैसे:- वह हमे आमंत्रित किए है| 
जैसे:- राहुल उसे एक उपहार दिया है | 
जैसे:- मैं उनसे यह संदेश पाया हुँ | 
(NEGATIVE SENTENCE)
यहाँ हम NOT का प्रयोग सहायक क्रिया तथा मुख्य क्रिया के बीच रखते है ,शेष सारी बातें एक सी है | 
STR:- SUBJECT+HAS/HAVE+NOT+V3+OBJECT
जैसे:- वह यहाँ नहीं आए है | 
HE HAS NOT COME HERE. 
जैसे:- मैं तुम्हे यह काम नहीं दिया हुँ | 
जैसे:- वह सवाल हल नहीं की है | 
जैसे:- आप शब्दकोश नहीं खरीदें है | 
जैसे:- हमलोग उनसे मुलाकात नहीं किए है | 
(INTERROGATIVE SENTENCE )
जब हिंदी वाक्य क्या से शुरू हो तो हम सबसे पहले SUBJECT के अनुसार HAS/HAVE का प्रयोग करते है उसके बाद SUBJECT KO रखकर V3 तथा अन्य शब्दों को रखते है | 
STR:- HAS/HAVE+SUBJECT+V3+OBJECT+?
जैसे:- क्या तुम उसे कहि देखे हो ?
HAVE YOU SEEN HIM ANYWHERE ?
जैसे:- क्या गोपाल वापस आ गया है ?
जैसे:- क्या वह स्नान कर लिया है ?
जैसे:- क्या तुम नाश्ता नहीं किए हो ?
जैसे:- क्या वेलोग यह विषय पढ़े है ?
NOTE:-> जब हिंदी वाक्य के बीच में INTERROGATIVE WORD जैसे:- कब,क्यों,कहाँ इत्यादि आए तो सबसे पहले ENGLISH में इन्ही शब्दों को रखा जाएगा उसके बाद SUBJECT के अनुसार HAS/HAVE को प्रयोग कर SUBJECT तथा V3 तथा OBJECT को रखते है |
STR:- INTERROGATIVE WORD+HAS/HAVE+SUBJECT+V3+OBJECT+?
जैसे:- वह कहाँ गए है ?
WHERE HAS HE GONE ?
जैसे:- तुम कैसे आए हो ?
जैसे:- वह कब जागे है ?
जैसे:- तुम क्या खरीदे हो बाजार से ?

(4)PRESENT PERFECT CONTINUOUS TENSE
(AFFIRMATIVE SENTENCE)
पहचान :->यहाँ हिंदी क्रिया के अंत में रहा है,रही है इत्यादि आता है साथ ही काम कब से हो रहा है इसका भी समय दिया रहता है | 
जैसे:- वह एक हफ्ते से आ रहे है | 
HE HAS BEEN COMING FOR ONE WEEK. 
बनाने का नियम :-> जब SUBJECT के रूप में I,WE,YOU ,THEY तथा अन्य THIRD PERSON PLURAL NUMBER आए तो ऐसे SUBJECT के बाद सहायक क्रिया के रूप में HAVE BEEN का प्रयोग करते है ,जबकि HE,SHE,IT तथा अन्य THIRD PERSON SINGULAR NUMBER के साथ HAS BEEN का प्रयोग करते है और फिर V+ING तथा OBJECT इत्यादि को रखकर FOR/SINCE का प्रयोग करते है समय के पहले | 
STR:- SUBJECT+HAS BEEN/HAVE BEEN+V+ING+OBJECT+SINCE/FOR+TIME.
FOR तथा SINCE का प्रयोग:->PREPOSITION FOR का प्रयोग हम समय अवधि के पहले करते है जैसे:- दो दिन,कई हफ्तों से,चार साल से इत्यादि | जबकि SINCE का प्रयोग हम समय बिंदु के पहले करते है जैसे:- दो बजे से,शुक्रवार से,2010 से,मार्च से इत्यादि | हम SINCE का प्रयोग दिन के पहर के नाम के पहले भी करते है| जैसे:-सुबह से,दोपहर से,शाम से इत्यादि | SINCE का प्रयोग कल,पड़सों के पहले भी किया जाता है | 
जैसे:- तुम बुधवार से काम पर जा रहे हो | 
YOU HAVE BEEN GOING TO WORK SINCE WEDNESDAY. 
जैसे:- वह कई दिनों से आपके पास जा रहे है | 
जैसे:- वह सुबह से घर साफ कर रही है | 
जैसे:- आप तीन साल से उसे विद्यालय में पढ़ा रहे है | 
जैसे:- मैं पड़सों से उनका इंतजार कर रहा हुँ | 
जैसे:- तुम शुक्रवार से यहाँ ठहरे हुए हो | 
जैसे:- हमलोग जनवरी से उनका पता लगा रहे है | 
जैसे:- वह दो घंटे से परीक्षा दे रही है | 
(NEGATIVE SENTENCE)   
यहाँ हम NOT का प्रयोग HAS/HAVE तथा BEEN के बीच करते है इसके अतिरिक्त सारी बातें एक सी है | 
STR:- SUBJECT+HAS/HAVE+NOT+BEEN+V+ING+OBJECT+SINCE/FOR+TIME
जैसे:- तुम दो साल से गाँव नहीं आ रहे हो | 
YOU HAVE NOT BEEN COMING TO VILLAGE FOR TWO YEARS. 
जैसे:- वह कई हफ्ते से हमसे नहीं मिल रहे है | 
जैसे:- तुम चार महीने से मकान भाड़ा नहीं चुका रहे हो | 
जैसे:- वेलोग पिछले महीने से यहाँ नहीं आ रहे है | 
जैसे:- वह पंद्रह फरवरी से वहाँ काम नहीं कर रहा है | 
जैसे:- आप वर्षो से स्वदेश नहीं लौट रहे है | 
(INTERROGATIVE SENTENCE)  
जब हिंदी वाक्य क्या से शुरू हो तो हम ENGLISH में सबसे पहले SUBJECT के अनुसार HAS/HAVE का प्रयोग करते है और फिर SUBJECT को रखकर BEEN तथा V+ING इत्यादि को रखते है | 
STR:- HAS/HAVE+SUBJECT+BEEN+V+ING+OBJECT+FOR/SINCE+TIME+?
जैसे:- क्या वह सुबह से काम कर रहे है ?
HAS HE BEEN WORKING SINCE MORNING ?
जैसे:- क्या वह कल से नहीं आ रहे है ?
जैसे:- क्या तुम पिछले हफ्ते से यहाँ ठहरे हुए हो ?
जैसे:- क्या वेलोग कई दिन से आपके पास नहीं आ रहे है ?
NOTE:->जब हिंदी वाक्य के बीच में INTERROGATIVE WORDS जैसे:- कब,क्यों,कहाँ इत्यादि आए तो ऐसे शब्दों को ENGLISH में हम सबसे पहले रखते है और उसके बाद SUBJECT के अनुसार HAS/HAVE का प्रयोग कर SUBJECT को रखते है और फिर BEEN तथा V+ING इत्यादि का प्रयोग इस प्रकार किया जाता है। 
STR:- INTERROGATIVE WORD+HAS/HAVE+SUBJECT+BEEN+V+ING+OBJECT+FOR/SINCE+TIME+?
जैसे:- वह तीन हफ्ते से वहाँ क्या कर रहे है ?
WHAT HAS HE BEEN DOING THERE FOR THREE WEEKS.?
जैसे:- तुम इतने दिनों से वहाँ कैसे रह रहे हो ?
जैसे:- वह चार वर्षो से विदेश में कहाँ रह रहे है ?
जैसे:- वह तीन जुलाई से क्यों नहीं आ रहे है ?
जैसे:- तुम कल से वहाँ क्यों ठहरे हुए हो ?

PAST TENSE

PAST TENSE:->इसके चार स्वरूप निम्नलिखित है:-
  1. PAST INDEFINITE 
  2. PAST CONTINUOUS 
  3. PAST PERFECT 
  4. PAST PERFECT CONTINUOUS 
(1) PAST INDEFINITE TENSE
(AFFIRMATIVE SENTENCE)
पहचान :->यहाँ हिंदी क्रिया के अंत में गया है,किया है इत्यादि आता है जिससे यह पता चलता है की काम PAST TIME में हुआ है। यहाँ कभी कभी PAST TIME का उल्लेख भी रहता है। 
जैसे:- वह कल यहाँ आए। 
HE CAME HERE YESTERDAY. 
बनाने का नियम :->यहाँ SUBJECT के बाद VERB दुसरा स्वरूप आता है और फिर उसके बाद OBJECT इत्यादि को रखते है। कभी कभी समय अवधि का उल्लेख भी होता है जहाँ समय अवधि के बाद पहले शब्द का प्रयोग करते है। जैसे:- दो दिन पहले,कई हफ्ते पहले इत्यादि। इसके लिए हम AGO शब्द का प्रयोग करते है समयावधि के बाद। जैसे:- TWO DAYS AGO,THREE WEEKS AGO इत्यादि। 
STR:- SUBJECT+V2+OBJECT
जैसे:- तुम दस दिन पहले उनसे मिले। 
YOU MET HIM TEN DAYS AGO. 
जैसे:- वह पड़सों गाँव से आई। 
जैसे:- बच्चे उस घड़े को तोड़े। 
जैसे:- तुम उस व्यक्ति को मदद किए। 
जैसे:- राजा कमरे को साफ किया। 
जैसे:- हमलोग पिछले महीने यह काम पुरा किए। 
(NEGATIVE SENTENCE)
यहाँ SUBJECT के बाद DID NOT का प्रयोग करते है सहायक क्रिया के रूप में और फिर V1 का प्रयोग कर OBJECT इत्यादि को रखते है। 
STR:- SUBJECT+DID NOT+V1+OBJECT
NOTE:- यदि हम NEGATIVE SENTENCE में NEVER का प्रयोग करते है तो उसके बाद V2 का प्रयोग करते है V1 का नहीं। NEVER का हिंदी अर्थ होता है:- कभी नहीं। 
STR:- SUBJECT+NEVER+V2+OBJECT
जैसे:- वह परीक्षा नहीं दी। 
SHE DID NOT TAKE THE EXAM. 
जैसे:- वह वहाँ कभी नहीं गए। 
HE NEVER WENT THERE. 
जैसे:- तुम झुठ नहीं बोले। 
जैसे:- वह कल नहीं आए। 
जैसे:- हम तुम से कभी नहीं मिले। 
जैसे:- बच्चे शरारत नहीं किए। 
जैसे:- मै उस पर भरोसा कभी नहीं किया। 
(INTERROGATIVE SENTENCE)
यदि हिंदी वाक्य क्या से शुरू हो तो हम सबसे पहले DID का प्रयोग करते है और फिर SUBJECT को रखकर V1 तथा OBJECT इत्यादि का प्रयोग करते है। 
STR:- DID+SUBJECT+V1+OBJECT?
NOTE:- यदि INTERROGATIVE SENTENCE में NEVER को रखने की आवश्यकता हो तो हम SUBJECT के बाद NEVER का प्रयोग करते है और फिर V1 ही आता है। 
जैसे:- क्या वह यहाँ कभी नहीं आए ?
DID HE NEVER COME HERE?
जैसे:- क्या आप उनसे मुलाकात नहीं किए ?
DID YOU NOT MEET WITH HIM. 
जैसे:- क्या तुम उसे कोई काम नहीं दिए ?
जैसे:- क्या वेलोग कभी गलती नहीं किए ?
NOTE:- यदि हिंदी वाक्य के बीच में INTERROGATIVE WORDS जैसे:- कब,क्या,कहाँ इत्यादि आए तो ENGLISH में हम इन शब्दों का प्रयोग करते है सबसे पहले और फिर DID का प्रयोग कर SUBJECT तथा V1 एवं OBJECT इत्यादि को रखते है। 
STR:- INTERROGATIVE WORDS+DID+SUBJECT+V1+OBJECT?
जैसे:- वह क्या किये ?
WHAT DID HE DO ?
जैसे:- तुम क्यों कल नहीं आए ?
जैसे:- वह कैसे वहाँ पहुँचे ?
जैसे:- आप कब उनसें मिले ?
जैसे:- वेलोग कहाँ गए ?

PAST CONTINUOUS TENSE
(AFFIRMATIVE SENTENCE)
पहचान :->यहाँ हिंदी क्रिया के अंत में रहा था,रही थी इत्यादि आता है जिससे ऐसा लगता है की काम जारी था। 
जैसे:- वह घऱ से आ रहे थे। 
HE WAS COMING FROM HOME. 
बनाने का नियम :-> जब SUBJECT के रूप में I,SHE,HE,IT तथा अन्य THIRD PERSON SINGULAR NUMBER आए तो ऐसे SUBJECT के बाद सहायक क्रिया WAS का प्रयोग करते है ,जबकि WE,YOU,THEY तथा अन्य THIRD PERSON PLURAL NUMBER के साथ WERE का प्रयोग करते है फिर उसके बाद V+ING तथा अन्य शब्दों को रखते है। 
STR:- SUBJECT+WAS/WERE+V+ING+OBJECT
जैसे:- वह पत्र लिख रही थी। 
SHE WAS WRITING A LETTER. 
जैसे:- मैं उनसे बात कर रहा था।  
जैसे:- वेलोग बाहर शोर मचा रहे थे। 
जैसे:- उसका भाई मेरा इंतजार कर रहा था। 
(NEGATIVE SENTENCE)
STR:- SUBJECT+WAS/WERE+NOT+V+ING+OBJECT
जैसे:- वह काम नहीं कर रहा था। 
HE WAS NOT WORKING. 
जैसे:- तुम सच नहीं बोल रहे थे। 
जैसे:- मैं अख़बार नहीं पढ़ रहा था। 
जैसे:- वेलोग यहाँ नहीं बैठे थे। 
जैसे:- बच्चे शोर नहीं मचा रहे थे। 
(INTERROGATIVE SENTENCE) 
यदि हिंदी वाक्य की शुरुआत क्या से हो तो हम ENGLISH में सबसे पहले SUBJECT के अनुसार WAS/WERE का प्रयोग करते है और फिर SUBJECT को रखकर V+ING तथा OBJECT इत्यादि का प्रयोग करते है। 
STR:- WAS/WERE+SUBJECT+V+ING+OBJECT
जैसे:- क्या वह बात कर रहे थे ?
WAS HE TALKING ?
जैसे:-  क्या तुम उसे यहाँ बुला रहे थे ?
जैसे:- क्या मदन जमीन खोद रहा था ?
जैसे:- क्या वह व्यक्ति तुम्हें डाँट रहे थे ?
जैसे:- क्या किसान खेत जोत रहा था ?
NOTE:- जब हिंदी वाक्य के बीच में INTERROGATIVE WORDS जैसे:- कब,क्यों, कहाँ इत्यादि आए तो ENGLISH में सबसे पहले इन्हीं शब्दों कोरख्ते है और फिर उसके बाद SUBJECT के अनुसार WAS/WERE का प्रयोग कर SUBJECT तथा V+ING एवं OBJECT इत्यादि को रखते है। 
STR:- INTERROGATIVE SENTENCE+WAS.WERE+SUBJECT+V+ING+OBJECT+?
जैसे:- वह क्या कर रहे थे ?
WHAT WAS HE DOING ?
जैसे:- तुम कब आ रहे थे ?
जैसे:- वह क्यों वहाँ नहीं जा रहे थे ?
जैसे:- वह कैसे काम कर रहे थे ?
जैसे:- वेलोग क्यों शोर मचा रहे थे ?

(3)PAST  PERFECT TENSE  
(AFFIRMATIVE SENTENCE)
पहचान :-> यहाँ हमेशा दो क्रिया आती है एक पहले होती है तो दूसरा बाद में। 
जैसे:- मेरे आने के पहले वेलोग जा चुके थे। 
THEY HAD GONE BEFORE I CAME. 
जैसे:- उनके जाने के बाद तुम आए। 
YOU CAME AFTER I HAD GONE. 
बनाने का नियम :->यहाँ दो क्रियाऍ आती है। जो क्रिया पहले होती है उसे हम PAST PERFECT अर्थात HAD+V3 से दर्शाते है और जो बाद में होती है उसे PAST INDEFINITE से दर्शाते है। यदि हिंदी वाक्य के बीच में पहले शब्द आए तो पहले होने वाली क्रिया को हम पहले रखते है और वह भी PAST PERFECT TENSE में अर्थात SUBJECT+HAD +V3 से और जो कार्य बाद में होती है उसे PAST INDEFINITE में अर्थात SUBJECT+V2 से दर्शाया जाता है।
यदि हिंदी वाक्य के बीच में बाद शब्द आए तो हम ENGLISH में बाद में होने वाले कार्य को पहले रखते है और वह PAST INDEFINITE में आएगा और जो कार्य पहले होता है उसे बाद में रखते है SUBJECT+HAD+V3 के जरिए। हम पहले तथा बाद शब्द के लिए क्रमशः BEFORE तथा AFTER शब्द का प्रयोग करते है। यदि दोनों क्रिआओं का SUBJECT एक ही हो तो दोनों वाक्यों के दोनों खंडो में उसी SUBJECT का प्रयोग करते है।
STR:- SUBJECT+HAD+V3+OBJECT+BEFORE+SUBJECT+V2+OBJECTJ
STR:- SUBJECT+V2+OBJECT+AFTER+SUBJECT+HAD+V3+OBJECT
जैसे:- गाड़ी आने के पहले मैं स्टेशन पहुँच चुका था।
जैसे:- बारिश समाप्त होने के बाद हमलोग प्रस्थान किए।
जैसे:- उसके यहाँ से निकलने के बाद यह घटना घटी।
जैसे:- पत्र पढ़ने के बाद मैं सबकुछ जाना।
जैसे:- आपके वहाँ पहुँचने के बाद कार्यक्रम शुरू हुआ।
(NEGATIVE SENTENCE)
STR:- SUBJECT+HAD+NOT+V3+OBJECT+BEFORE+SUBJECT+V2+OBJECT
STR:- SUBJECT+DID+NOT+V1+OBJECT+AFTER+SUBJECT+HAD+V3+OBJECT
जैसे:- उनके पहुँचने के बाद वेलोग काम शुरू नहीं किए। 
जैसे:- तुम्हारे परीक्षा में उत्तीर्ण करने के बाद वेलोग तुम्हे ईनाम दिए। 
जैसे:- आपके पत्र पढ़ने के बाद वह प्रवेश किया कमरे में। 
जैसे:- डॉक्टर के आने के पहले रोगी की मृत्यु नहीं हुई थी। 
(INTERROGATIVE SENTENCE)
जब हिंदी वाक्य क्या से शुरू हो तो हम आवश्यकता अनुसार HAD या DID का प्रयोग सबसे पहले करेंगे और इस प्रकार वाक्य की सरंचना इस प्रकार होगी :-
STR:- HAD+SUBJECT+V3+OBJECT+BEFORE+SUBJECT+V2+OBJECT
STR:- DID+SUBJECT+V1+OBJECT+AFTER+SUBJECT+HAD+V3+OBJECT
जैसे:- क्या उनके जाने से पहले आप उनसे मिले थे ?
HAD YOU MET HIM BEFORE HE WENT ?
जैसे:- क्या बारिश शुरू होने के बाद वेलोग पहुँचे ?
DID THEY REACH AFTER THE RAIN HAD STARTED ?
जैसे:- क्या रवि के जाने के बाद सालिनि आई ?
जैसे:- क्या तुम्हारे स्टेशन पहुँचने के बाद गाड़ी आई ?
जैसे:- क्या परीक्षा शुरू होने से पहले तुम केंद्र पर पहुँच गए थे ?
जैसे:- क्या आपके वहाँ से लौटने के बाद वेलोग आपसे नहीं मिले ?
जैसे:- क्या उनके गुजर जाने से पहले यह घटना घटी थी ?
NOTE:- जब हिंदी वाक्य के बीच में INTERROGATIVE WORDS जैसे:- कब,क्यों,कहाँ इत्यादि आए तो ENGLISH में हम सबसे पहले इन्हीं शब्दों को रखते है।
STR:- INTERROGATIVE WORD+HAD+SUBJECT+V3+OBJECT+BEFORE+SUBJECT+V2+OBJECT?
STR:- INTERROGATIVE WORD+DID+SUBJECT+V1+OBJECT+AFTER+SUBJECT+HAD+V3+OBJECT?
जैसे:- कक्षा बैठने से पहले वह कब पहुँचा था ?
WHEN HAD HE REACHED BEFORE THE CLASS STARTED?
जैसे:- तुम्हारे कॉलेज जाने के बाद वेलोग कहाँ गए ?
WHERE DID THEY GO AFTER YOU HAD GONE TO COLLEGE ?
जैसे:- तुम्हारे कार्यस्थल से आने के बाद वेलोग तुम्हें क्यों फोन किए ?
जैसे:- तुफान थमने के बाद वह कब प्रस्थान की ?
जैसे:- पिता जी के गुजरने के बाद वह क्यों वहाँ नहीं रहे ?
जैसे:- मेरे यहाँ आने से पहले तुम क्यों काम शुरू नहीं किए थे ?

(4)PAST PERFECT CONTINUOUS TENSE
(AFFIRMATIVE SENTENCE)
पहचान :->यहाँ हिंदी क्रिया के अंत में रहा था,रही थी इत्यादि आता है और काम कब से हो रहा है इसका भी समय दिया रहता है। 
जैसे:- वह दो घंटे से पढ़ रहा था। 
HE HAD BEEN READING FOR TWO HOURS. 
बनाने का नियम :->यहाँ SUBJECT के बाद सहायक क्रिया के रूप HAD BEEN का प्रयोग करते है और फिर उसके बाद V+ING तथा OBJECT इत्यादि को रखकर अंत में FOR/SINCE का प्रयोग कर समय का उल्लेख करते है। 
STR:- SUBJECT+HAD BEEN+V+ING+OBJECT+FOR/SINCE+TIME
जैसे:- वह सुबह से काम कर रहे थे। 
HE HAD BEEN WORKING SINCE MORNING. 
जैसे:- मैं तीन दिन से उनका इंतजार कर रहा था। 
जैसे:- वेलोग चार साल से मुंबई में रह रहे थे। 
(NEGATIVE SENTENCE )
STR:- SUBJECT+HAD+NOT+BEEN+V+ING+OBJECT+SINCE/FOR+TIME
जैसे:- तुम कई दिन से काम पर नहीं जा रहा था। 
YOU HAD NOT BEEN GOING TO THE WORK. 
जैसे:- वेलोग चार साल से भाड़ा नहीं चुका रहे है। 
जैसे:- वह वर्षो से गाँव में नहीं रह रहे थे। 
जैसे:- दिलीप एक हफ्ते से स्कुल नहीं आ रहा था। 
(INTERROGATIVE SENTENCE)
जब हिंदी वाक्य क्या से शुरू हो तो हम HAD का प्रयोग सबसे पहले करते है और उसके बाद SUBJECT को रखकर BEEN+V+ING तथा OBJECT इत्यादि का प्रयोग करते है। 
STR:- HAD+SUBJECT+BEEN+V+ING+OBJECT+FOR/SINCE+TIME
जैसे:- क्या वह कल से नहीं आ रहा था ?
HAD HE NOT BEEN COMING SINCE YESTERDAY ? 
जैसे:- क्या वह मंगलवार से यहाँ ठहरे हुए थे ?
जैसे:- क्या तुम दो महीने से मेरे पास आ रहे थे ?
जैसे:- क्या वह तीन हफ्ते से दफ्तर नहीं आ रही थी ?
जैसे:- क्या बच्चे सुबह से खेल रहे थे ?
NOTE:- जब हिंदी वाक्य के बीच में INTERROGATIVE WORDS आए तो इसकी संरचना निम्नलिखित होती है। 
STR:- INTERROGATIVE WORD+HAD+SUBJECT+BEEN+V+ING+OBJECT+SINCE/FOR+TIME+?
जैसे:- वह चार साल से वहाँ क्या कर रहे थे ?
WHAT HAD HE BEEN DOING THERE FOR FOUR YEARS?
जैसे:-तुम पड़सों से क्यों वहाँ नहीं जा रहे थे ?
जैसे:- वेलोग तीन महीने से कहाँ रह रहे थे ?

FUTURE TENSE

FUTURE TENSE:->इसके चार स्वरूप निम्नलिखित है:-
  1. FUTURE INDEFINITE 
  2. FUTURE CONTINUOUS 
  3. FUTURE PERFECT 
  4. FUTURE PERFECT CONTINUOUS 
(1)FUTURE INDEFINITE TENSE
(AFFIRMATIVE SENTENCE)
पहचान :->यहाँ हिंदी क्रिया के अंत में गा,गे,गी आता है जिससे यह पता चलता है कि कार्य भविष्य में होगा।
जैसे:- वह कल आएँगे।
HE WILL COME TOMORROW.
जैसे:- मै सफल हो जाऊँगा।
I SHALL SUCCEED.
बनाने का नियम :->जब SUBJECT के रूप में I,WE का प्रयोग होता है तो हम इसके लिए सहायक क्रिया के रूप में SHALL का प्रयोग करते है जबकि बाकि सभी प्रकार के NOUN ,PRONOUN के साथ WILL का प्रयोग करते है और फिर उसके बाद V1 तथा OBJECT इत्यादि को रखते है।
STR:- SUBJECT+SHALL/WILL+V1+OBJECT
जैसे:- तुम आज उनसे मिलोगे।
जैसे:- आशा परसों यहाँ आएगी।
जैसे:- हमलोग शाम को गाँव जाएँगे।
जैसे:- पिताजी पत्र लिखेंगे उन्हें।
जैसे:- परीक्षा शुरू होगी।
(NEGATIVE SENTENCE)  
STR:- SUBJECT+SHALL/WILL+NOT+V1+OBJECT
जैसे:- हमलोग यह काम नहीं करेंगे। 
WE SHALL NOT DO THIS WORK. 
जैसे:- बच्चे शरारत नहीं करेंगे। 
जैसे:- वह तुम्हे आमंत्रित नहीं करेंगे।  
जैसे:- लड़के यह काम नहीं करेंगे। 
जैसे:- तुम झुठ नहीं बोलोगे।  
जैसे:- परिस्थितियाँ खत्म नही होगी। 
(INTERROGATIVE SENTENCE)
जब हिंदी वाक्य क्या से शुरू हो तो हम सबसे पहले SUBJECT के अनुसार SHALL/WILL का प्रयोग करते है और फिर SUBJECT को रखकर V1 तथा OBJECT इत्यादि का प्रयोग करते है। 
STR:- SHALL/WILL+SUBJECT+V1+OBJECT?
जैसे:- क्या वह आपसे मिलेंगे ?
WILL HE MEET YOU ?
जैसे:- क्या वह उसे मदद नहीं करेंगे ?
जैसे:- क्या तुम यह काम आज करोगे ?
जैसे:- क्या वह उसे आज कही ले जाएँगे ?
NOTE:- जब हिंदी वाक्य के बीच में प्रश्नवाचक शब्द जैसे:- कब,क्यों,कहाँ इत्यादि आए तो ENGLISH में हम सबसे पहले इन प्रश्नवाचक शब्द को रखते है और फिर SUBJECT के अनुसार SHALL/WILL को रखकर SUBJECT तथा V1 एवं OBJECT इत्यादि को रखते है। 
STR:- INTERROGATIVE WORD+SHALL/WILL+SUBJECT+V1+OBJECT+?
जैसे:- वह क्या करेंगे ?
WHAT WILL HE DO ?
जैसे:- तुम कैसे आओगे ?
जैसे:-वह कहाँ जाएँगे ?
जैसे:- वह कब आएँगे ?
जैसे:-तुम वहाँ क्या खरीदोगे ?

(2)FUTURE CONTINUOUS TENSE
(AFFIRMATIVE SENTENCE)
पहचान :-> यहाँ हिंदी क्रिया के अंत में रहेगा,रहेगी इत्यादि आता है जिससे यह पता चलता है कि SUBJECT किसी कार्य को जारी रखेगा। ऐसे में कभी कभी समय बिंदु का भी उल्लेख रहता है यह दर्शाने के लिए कि SUBJECT उस समय बिंदु से कोई कार्य आगे जारी रखेगा या कोई कार्य करता रहेगा। 
जैसे:- वह पढ़ती रहेगी। 
SHE WILL BE READING. 
जैसे:- वेलोग कल से आते रहेंगे। 
THEY WILL BE COMING FROM TOMORROW. 
बनाने का नियम :->यदि SUBJECT के रूप में I,WE का प्रयोग करते है तो इसके बाद सहायक क्रिया के रूप में SHALL BE का प्रयोग किया जाता है जबकि बाकि अन्य प्रकार के NOUNS या PRONOUNS के लिए WILL BE का प्रयोग करते है और फिर उसके बाद V+ING तथा अन्य शब्दों को रखते है। 
STR:- SUBJECT+WILL BE/SHALL BE+V+ING+OBJECT
जैसे:- वह तुम्हे सताते रहेंगे। 
जैसे:- हमलोग कार्य करते रहेंगे। 
जैसे:- बच्चे कल से विद्यालय जाएँगे। 
जैसे:- वह आप से बात करते रहेंगे। 
(NEGATIVE SENTENCE)
यहाँ हम NOT का प्रयोग WILL/SHALL तथा BE के बीच करते है। शेष सारी बातें एक सी है। 
STR:- SUBJECT+WILL/SHALL+NOT+BE+V+ING+OBJECT
जैसे:- वह अब से ऐसा नहीं करेंगे। 
HE WILL NOT BE DOING SUCH NOW. 
जैसे:- तुम उनसे मिलते नहीं रहोगे। 
जैसे:- वह वहाँ नहीं जाती रहेगी। 
जैसे:- मैं अगले महीने से वहाँ नहीं जाऊँगा। 
(INTERROGATIVE SENTENCE)
जब हिंदी वाक्य क्या से शुरू हो तो हम ENGLISH में सबसे पहले SUBJECT के अनुसार SHALL/WILL का प्रयोग करते है और फिर उसके बाद SUBJECT को रखकर BE का प्रयोग करते है और फिर V+ING तथा OBJECT इत्यादि को रखते है। 
STR:- WILL/SHALL+SUBJECT+BE+V+ING+OBJECT+?
जैसे:- क्या आप उसे मदद करते रहेंगे? 
WILL YOU BE HELPING HIM? 
जैसे:- क्या वह आपको बुलाते रहेंगे? 
जैसे:- क्या विद्यार्थी अपना कर्तव्य निभाते रहेंगे? 
जैसे:- क्या दीपक अब से यह गलती नहीं करेगा? 
जैसे:- क्या सालिनि उसे पढ़ाती रहेगी ?             
जैसे:- क्या वेलोग आपको तंग करते रहेंगे ?
NOTE:-> जब हिंदी वाक्य के बीच में INTERROGATIVE WORDS आए तो हम सबसे पहले ENGLISH में सबसे पहले इन्हीं शब्दों का प्रयोग करते है।इसकी संरचना इस प्रकार है :-
STR:- INTERROGATIVE WORD+SHALL/WILL+SUBJECT+BE+V+ING+OBJECT+?
जैसे:- वह क्या करते रहेंगे ?
WHAT WILL HE BE DOING ?
जैसे:- वह कैसे आते रहेंगे ?
जैसे:- तुम अब से क्यों उससे नहीं बोलोगे ?
जैसे:- वह कहाँ जाते रहेंगे ?

(3)FUTURE PERFECT TENSE
(AFFIRMATIVE SENTENCE)
पहचान :-> यहाँ हिंदी क्रिया के अंत में चुकेगा,चुकेगी इत्यादि आता है साथ ही एक समयावधि का भी उल्लेख रहता है जिससे इस बात का बोध होता है की SUBJECT उस समय सीमा तक कार्य पुरा के चुकेगा।
जैसे:- वह कल तक वापस आ चुकेगा।
HE WILL HAVE COME BACK BY TOMORROW.
बनाने का नियम :-> यहाँ SUBJECT के रूप में I,WE आता है तो इसके बाद सहायक क्रिया SHALL HAVE का प्रयोग करते है जबकि बाकी सभी प्रकार के SUBJECT के बाद WILL HAVE का प्रयोग करते है और फिर उसके बाद V3 को रखकर OBJECT इत्यादि का प्रयोग करते है और फिर अंत में BY का प्रयोग कर समय सीमा का उल्लेख करते है। यहाँ BY का हिंदी अर्थ तक होता है।
STR:- SUBJECT+WILL/SHALL+HAVE+V3+OBJECT+BY+TIME
जैसे:- तुम शुक्रवार तक इस काम को पुरा कर चूकोगे।
जैसे:- वह परसों तक यहाँ से प्रस्थान कर चुकेंगे।
जैसे:- मैं शाम तक उन्हें कोई सुचना दे चुकूँगा।
(NEGATIVE SENTENCE)
STR:- SUBJECT+SHALL/WILL+NOT+HAVE+V3+OBJECT+BY+TIME
जैसे:- वह चार बजे तक नहीं लौट चूकेंगे। 
HE WILL NOT HAVE RETURNED BY FOUR O'CLOCK. 
जैसे:- मैं दोपहर तक यह काम शुरू नहीं कर चुकूँगा। 
जैसे:- आप अगले मंगलवार तक यह कारोबार स्थापित नहीं कर चुकेंगे। 
जैसे:- वेलोग भोर तक यहाँ नहीं आ चुकेंगे। 
(INTERROGATIVE SENTENCE)
जब हिंदी वाक्य क्या से शुरू हो तो हम सबसे पहले WILL/SHALL का प्रयोग करेंगे और फिर SUBJECT को रखकर HAVE+V3 तथा OBJECT इत्यादि के बाद BY+TIME का प्रयोग करते है।
STR:- WILL/SHALL+SUBJECT+HAVE+V3+OBJECT+BY+TIME?
जैसे:- क्या तुम बुधवार तक यह अध्याय समाप्त कर चूकोगे ?
WILL YOU HAVE FINISHED THIS CHAPTER BY WEDNESDAY?
जैसे:- क्या सोनू दोपहर तक वहाँ से वापस आ जाएगा ?
जैसे:- क्या लड़के शाम तक छात्रावास छोड़ चुकेंगे ?
जैसे:- क्या तुम अगले महीने तक उन्हें वह किताब लौटा चुकोगे ?
जैसे:- क्या वह बारह बजे तक नाश्ता तैयार कर चुकेगी ?
NOTE:->जब हिंदी वाक्य के बीच में INTERROGATIVE WORDS जैसे:- कब,क्यों,कहाँ इत्यादि आए तो हम ENGLISH में सबसे पहले इन्ही शब्दों को रखते है ,इसकी संरचना निम्नलिखित होती है :-
STR:- INTERROGATIVE WORD+WILL/SHALL+SUBJECT+HAVE+V3+OBJECT+BY+TIME?
जैसे:- वह चार बजे वाराणसी से कैसे लौट आएँगे ?
HOW WILL HE HAVE RETURNED FROM VARANSI BY FOUR O' CLOCK?
जैसे:- वह कल तक कहाँ जा चूकेंगे ?
जैसे:- तुम तीन बजे तक इस काम को क्यों पुरा नहीं कर चूकोगे ?
जैसे:- वह दोपहर तक कैसे प्रस्थान कर चूकेंगे ?

(4)FUTURE PERFECT CONTINUOUS TENSE
(AFFIRMATIVE SENTENCE)
बनाने का नियम :-> यहाँ SUBJECT कोई कार्य पहले से ही करते आता है और FUTURE TIME के किसी समय सीमा तक उसे उस कार्य को करते हुए एक समय अवधि बीत जाती है। वैसे वह उस समय सीमा से आगे भी कार्य को जारी रखता है।
जैसे:- उसे यहाँ रहते हुए शुक्रवार तक एक सप्ताह हो जाएगा।
HE WILL HAVE BEEN LIVING FOR ONE WEEK BY FRIDAY.
बनाने का नियम :->I,WE के साथ SHALL HAVE BEEN का प्रयोग करते है जबकि अन्य सभी प्रकार के SUBJECT के साथ WILL HAVE BEEN का प्रयोग करते है और फिर इसके बाद V+ING तथा OBJECT इत्यादि आता है और उसके बाद FOR का प्रयोग कर समयावधि को रखते है और फिर अंत में BY का प्रयोग कर समय बिंदु का उल्लेख करते है।
STR:-SUBJECT+SHALL HAVE BEEN/WILL HAVE BEEN +V+ING+OBJECT+FOR+PERIOD OF TIME+BY+TIME
जैसे:- उसे यह काम करते हुए अगले महीने तक दो सप्ताह हो जाएगा।
HE WILL HAVE BEEN DOING THIS WORK FOR TWO WEEKS BY NEXT MONTH.
जैसे:- हमें आते हुए पड़सों तक दस दिन हो जाएँगे।
जैसे:- मुझे वहाँ ठहरे हुए अगले महीने को बाईस तारीख तक दो महीने हो जाएँगे।
(NEGATIVE SENTENCE)    
STR:- SUBJECT+WILL/SHALL+NOT+HAVE BEEN+V+ING+OBJECT+FOR+PERIOD OF TIME+BY+TIME
जैसे:- उसे वहाँ नौकरी करते हुए अगले वर्ष तक दो साल नहीं होंगे। 
HE WILL NOT HAVE BEEN DOING A JOB THERE FOR TWO YEARS BY THE NEXT MONTH. 
जैसे:- तुम्हे यहाँ उनका इंतजार करते हुए दस बजे तक तीन घंटे नहीं होंगे।
जैसे:-हमलोग शुक्रवार तक यहाँ काम शुरू नहीं कर चुकेंगे।
(INTERROGATIVE SENTENCE)
जब हिंदी वाक्य क्या से शुरू हो तो इसकी संरचना निम्नलिखित होगी:-
STR:- WILL/SHALL+SUBJECT+HAVE BEEN+V+ING+OBJECT+FOR+PERIOD OF TIME+BY+TIME
जैसे:- क्या तुम्हे इस दफ्तर में काम करते हुए बारह जुन तक केवल एक माह होगा ?
WILL YOU HAVE BEEN DOING WORK IN THIS OFFICE FOR ONLY ONE MONTH BY TWELVE JUNE?
जैसे:- क्या उन्हें यहाँ पढ़ते हुए अगले हफ्ते तक दो माह हो जाएँगे ?
जैसे:- क्या उन्हें इस मकान में रहते हुए अगले साल के मध्य तक चार साल हो जाएँगे?
NOTE:- यदि हिंदी वाक्य के बीच में प्रश्नवाचक शब्द आए तो इनकी संरचना इस प्रकार होगी:-
STR:- INTERROGATIVE WORD+WILL/SHALL+SUBJECT+HAVE BEEN+V+ING+OBJECT+FOR+PERIOD OF TIME+BY+TIME?
जैसे:- हमें वहाँ जाते हुए अगले महीने की शुरुआत तक बीस दिन कैसे होंगे ?
HOW SHALL WE HAVE BEEN GOING THERE FOR TWENTY DAYS BY THE BEGINNING OF NEXT MONTH?
जैसे:- तुम्हे उस विद्यालय में पढ़ते हुए बुधवार तक एक हफ्ता कैसे होगा ?
जैसे:- उन्हें इस मकान में रहते हुए अगले साल के मध्य तक चार साल कैसे होंगे ?          

























                                
   
       
                
     
    
            

                             
                                    
    
                                                  
                
                  
                                      
                                   
 
 



SHARE

Toufique Hasan

Hi.I am toufique and I am admin of this blog.

  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment