USE OF THIS | Learn English Grammar a to z

USE OF THIS

(1) THIS भी एक PRONOUN है जिसका प्रयोग नजदीक अवस्थित व्यक्ति ,वस्तु या जगह को दर्शाने के लिए करते है। ऐसे में इसका अर्थ होता है:- यह या इसे।चुँकि THIS एक PRONOUN है इसलिए इसे हम अकेला रखेंगे चाहे वह SUBJECT बनकर आए या OBJECT बनकर। THIS SINGULAR NOUN को दर्शाता है अतः इसके बाद SINGULAR VERB का प्रयोग करते है। लेकिन इसी का एक सजातीय PRONOUN होता है THESE जो PLURAL NOUN के लिए प्रयुक्त होता है और THESE का हिंदी अर्थ होता है :- ये ,इन्हें। चुँकि THIS या THESE को हम DEMONSTRATIVE PRONOUNS कहते है,इसलिए इसे दर्शाने वाला PRONOUN कहा जाता है। 
जैसे :- यह उनका घर है। 
THIS IS HIS HOUSE.
जैसे :- ये स्कुली बच्चे है। 
THESE ARE SCHOOL CHILDREN.
जैसे :- इसे देखो। 
LOOK AT THIS.
जैसे :- क्या यह तुम्हारी बहन है। 
जैसे :- यह मेरे गाँव का रास्ता है। 
जैसे :- क्या ये प्राकृतिक मोती है ?
जैसे :- तुम इसे क्यों नहीं पढ़ते हो ?

() THIS का प्रयोग अब हम ऐसे संदर्भ में करेंगे जहाँ इसका अर्थ फिर एक बार यह या इसे होता है ,लेकिन यहाँ किसी को दर्शाने की शैली या दर्शाने का भाव ऊपर से भिन्न रहता है। यहाँ सामने किसी को नहीं दर्शाया जाता है बल्कि किसी चीज पर चर्चा हो रही है वर्तमान समय में उस पर जब कुछ कहना हो तो दिए गए अर्थ में THIS का प्रयोग करते है SUBJECT या OBJECT के रूप में। यहाँ हम चाहें तो THIS का अर्थ यह या इसे के बजाए ऐसा भी कह सकते है। 
जैसे :- THIS IS NOT POSSIBLE.
यह संभव नहीं है। 
जैसे :-I HAVE NOT SAID THIS.
मैं ऐसा/इसे/यह नहीं कहा हुँ। 
जैसे :- क्या यह आपके लिए उपर्युक्त है ?
जैसे :- मैं यह नहीं करूँगा। 
जैसे :- तुम इसे क्यों भुलते हो ?
जैसे:- मैं यह जानता था। 

(3) THIS का प्रयोग एक खाश संदर्भ में वहाँ भी करते है ,जहाँ हम सामान्यतः IT का प्रयोग करते है। कहने का तात्प्रर्य यह है कि जब कभी भी दिन ,महीने ,साल या किसी ऋतु या फिर तारीख अथवा दिवस की बात करनी हो तो हम IT का प्रयोग SUBJECT के रूप में करके आवश्यकतानुसार IS/WAS/WILL BE का प्रयोग करते है और फिर दिन ,महीने ,साल इत्यादि को रखते है। 
जैसे :- IT IS MONDAY TODAY.
आज सोमवार है। 

अब प्रश्न यह उठता है की इस संदर्भ में THIS का प्रयोग कैसे होगा ?हम जब IT के स्थान पर यहाँ THIS का प्रयोग करें तो  फिर TODAY  की कोई जरूरत नहीं क्यों की THIS से ही TODAY का भाव स्पष्ट हो जाता है और यह ना केवल TODAY का भाव देता है बल्कि उस सम्पुर्ण समय के वर्ग को भी दर्शाता है जो वर्तमान समय में चल रहा हो अर्थात वर्तमान समय में कोई लघु अवधि का समय भी हो सकता है या दीर्घ अवधि का भी समय होगा। 
जैसे :-THIS IS MONDAY.
आज सोमवार है। 
जैसे :- IS THIS APRIL?
क्या इस समय अप्रैल का महीना है ?
जैसे :- THIS IS NO SPRING,BUT SUMMER.
अभी वसंत का मौसम नहीं है ,बल्कि ग्रीष्मकाल है। 
जैसे :- क्या अभी दोपहर है ?
जैसे :- इस समय बरसात का मौसम नहीं है। 
जैसे :- अभी रात नहीं है ,अभी शाम है।   
  
SHARE

Toufique Hasan

Hi.I am toufique and I am admin of this blog.

  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment